{"_id":"5d6814168ebc3e01767f36bb","slug":"electricity-problem-in-hills-bageshwar-news-hld354709715","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीये की रोशनी में ढूंढ रहे शिक्षा की ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीये की रोशनी में ढूंढ रहे शिक्षा की ज्योति
विज्ञापन
कपकोट में बिजली की आंखमिचौली पर दीये की रोशनी में पढ़ने को मजबूर लोग।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। बरसात में आए दिन भूस्खलन और जमीन धंसने से गिरे कई पेड़ बिजली की लाइनों को तोड़ चुके हैं। इस कारण लोगों को तमाम असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कांडा, कपकोट और दुगनाकुरी तहसील बनलेख क्षेत्र में बिजली आपूर्ति चरमराने लगी हैं। हालाता यह हैं कि बच्चे दीये की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
कपकोट के लोगों का कहना है कि आए दिन बिजली गुल रहने से तमाम कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। पहले पर्याप्त केरोसिन मिलने पर घर में रोशनी का जुगाड़ हो जाता था लेकिन अब वो भी मुश्किल से ही मिलता है। इस कारण बच्चे दीये की रोशनी या मोमबत्ती के सहारे पढ़ाई कर रहे हैं।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने कई बार ऊर्जा निगम से शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने शीघ्र आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कोट : लोकल फाल्ट से परेशानी हो रही है। हालांकि फील्ड स्टाफ दिन, रात लाइनों को सुधारने की कोशिश कर रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। - भास्कर पांडे, ईई, यूपीसीएल