फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Electricity off in 190 villages in Bageshwar

बागेश्वर में 190 गांवों की बिजली गुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity off  in 190 villages in Bageshwar
बागेश्वर में बिजली की लाइन पर आया फॉल्ट सुधारता कर्मचारी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बारिश और बर्फबारी से लोगों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। पानी, बिजली और संचार सेवा ठप रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जिला मुख्यालय समेत कपकोट ब्लॉक के 190 गांवों में बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप है। ऊर्जा निगम के कर्मचारी लाइनों की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारु करने में लगे है।
विज्ञापन

मौसम खराब रहने से कई क्षेत्रों में बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिला मुख्यालय में ठाकुरद्वारा, मलड़ाखोला, टीआरसी, रवाईखाल क्षेत्र में लाइन में फॉल्ट आने से बिजली गुल है। चंडिका मंदिर के पास तार और विवेक होटल के पास जंफर टूट गया था, जिसे मरम्मत कर ठीक कर दिया गया है। वहीं, विजयपुर जाने वाली 33 केवी लाइन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। लाइन में सिरोली के पास चीड़ का पेड़ गिरने से कांडा, दुग नाकुरी बनलेख समेत 190 गांवों में बिजली गुल है।
विज्ञापन

कर्मी क्षेत्र में 33केवी लाइन पर पेड़ गिरने से 16 गांवों की बिजली गुल है। नाचनी, शामा क्षेत्र में बर्फ गिरने से पेड़ टूट गया, जिससे नाचनी, शामा सहित क्षेत्र के 42 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्राम हथरसिया पचार निवासी चंद्रशेखर पांडे ने बताया कि दिनभर बिजली गुल रहने के कारण मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो सके। यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडे ने बताया कि कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर रहे हैं, शीघ्र आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अल्मोड़ा में भी विद्युत आपूर्ति बाधित
अल्मोड़ा। बारिश के चलते शुक्रवार को बिजली लाइनों में फाल्ट आने से शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। बांसगली, जौहरी बाजार, ढूंगाधारा समेत समेत आसपास के क्षेत्रों रात में ही बिजली गुल हो गई थी। सुबह से ही बिजली कर्मी लाइनों को दुुरुस्त करने में लगे रहे। वहीं सुबह करीब 7:30 बजे लक्ष्मेश्वर बिजली घर में 33 केवी बिजली लाइन का केबल बाक्स फट गया। इस कारण मालरोड, खोल्टा, कर्नाटकखोला, कपीना, रोडवेज वर्कशाप समेत लिंक रोड के आसपास के क्षेत्रों, अस्पताल, कलक्ट्रेट आदि इलाकों की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने पर बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और केबल बाक्स दुरुस्त किया। दिन में करीब बारह बजे इन क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
अपराह्न ढाई बजे पातालदेवी स्थित पेयजल पंप को आपूर्ति करने वाली बिजली लाइन में चीड़ का पेड़ गिर गया। इससे बिजली को दो पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पेयजल पंपिंग ठप हो गई। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी ट्रांसफार्मरों में फ्यूज फटने से बिजली की आंख मिचौनी चलती रही। विद्युत वितरण खंड के ईई डीडीएस पागंती ने बताया कि पातालदेवी में क्षतिग्रस्त पोलों को ठीक किया जा रहा है। पंप के लिए दूसरे स्थान से लाइन जोड़ी जा रही है। वहीं अन्य स्थानों पर बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

-
रानीखेत में दिन भर रही बत्ती गुल
रानीखेत। बर्फबारी और मौसम खराब होने के कारण नगर क्षेत्र में भारी अव्यवस्थाएं भी देखी गई। नगर में दिन भर बिजली गुल रही। एसडीओ सौरभ जोशी ने बताया कि वलना, पंतकोटली आदि क्षेत्रों में लाइन में फाल्ट था, जिस कारण ब्रेक डाउन लिया गया था। अपराह्न दो बजे बिजली बहाल हो सकी। दिन भर बिजली नहीं होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोयला टालों में न तो कोयला है और ना ही लकड़ियां, एकमात्र विद्युत संचालित उपकरणों के माध्यम से ठंड भगाई जाती थी लेकिन बिजली नहीं होने के कारण लोग दिन भर ठंड से कांपते रहे। चौबटिया क्षेत्र में भी बिजली नहीं रही। बीएसएनएल के मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहे थे। देर शाम तक व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed