{"_id":"61ba3447b9e6fb4c374e8f2e","slug":"educational-comptition-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4477455164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकनृत्य और लोकगीत में रवाईखाल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकनृत्य और लोकगीत में रवाईखाल ने मारी बाजी
विज्ञापन
सपनों की उड़ान कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे बच्चे। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। प्राथमिक शिक्षक सभागार में चले रहे दो दिनी ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम का समापन हो गया है। ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम के लोकगीत और लोकनृत्य विधा में राप्रावि रवाईखाल के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक 17 संकुलों से करीब 150 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी कर विभिन्न विधाओं में अपने हुनर और कला का प्रदर्शन किया। पोस्टर प्रतियोगिता में राप्रावि मालता के चेतन मलड़ा, कविता पाठ और स्पेलिंग जीनियस में राप्रावि मेहलचौंरा की दिव्य भट्ट, फैंसी ड्रेस में राप्रावि गाड़गांव की रिया कुमारी, क्विज प्रतियोगिता में राप्रावि तल्ला भैरु की खुशी और मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में राप्रावि रवाईखाल के लक्की कोरंगा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
सपनों की उड़ान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीईओ पदमेंद्र सकलानी रहे। विजेताओं को सीईओ और उप शिक्षाधिकारी मदन मोहन गुरुरानी ने पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी बीआरसी हेम लोहनी ने किया। वहां पर चरण सिंह बघरी, विक्रम सिंह पिलख्वाल, बलवंत कालाकोटी, रेनू जोशी आदि थे।