फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Education news in district.

Bageshwar News: ताइक्वांडो में बालिकाओं ने बनाई पहचान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Education news in district.
बागेश्वर। ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपने खेल से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई है। इसमें महिला खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है। जिले से अब तक सात महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और 100 से अधिक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

ताइक्वांडो खेल को जिले में प्रसारित करने का श्रेय द्रोणाचार्य अवार्डी कोच कमलेश तिवारी को जाता है। वर्ष 1996 में उन्होंने जिले की पहली ताइक्वांडो कोचिंग खोलकर बच्चों को खेल की बारीकियां सिखानी शुरू कीं। धीरे-धीरे बालिकाओं का झुकाव भी होने लगा।
विज्ञापन

बालिका खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में भागीदारी करनी शुरू की तो जिले में मेडल भी आने लगे। कोच तिवारी बताते हैं कि पिछले 25 साल में करीब 3000 बालिकाएं ताइक्वांडो प्रशिक्षण ले चुकी हैं। 500 से अधिक बालिकाएं राज्य और 100 से अधिक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात महिला खिलाड़ी गुंजन दास, किरन नेगी, दीपा कोश्यारी, नेहा खेतवाल, श्रद्धा जोशी, हेमा कोरंगा और नेहा देवली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गुंजन दास जिले की वर्तमान में जिले की प्रभारी क्रीड़ाधिकारी और किरन नेगी खेल विभाग में सहायक प्रशिक्षक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed