{"_id":"632615d209763d08767e94af","slug":"economic-independence-of-women-is-higly-needed-bageshwar-news-hld4760530190","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आर्थिक रूप से मजबूत होगी तो समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आर्थिक रूप से मजबूत होगी तो समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा:डीएम
विज्ञापन
बागेश्वर में जेएसएस के कौशल दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि डीएम रीना जोशी के साथ प्रशिक्षणार्थ
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। महिलाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा जब महिला आर्थिक रूप से मजबूत होगी तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) के कौशल दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीएम रीना जोशी ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि जेएसएस ब्यूटी पार्लर, सिलाई, कढ़ाई, बिनाई, ऐंपण आर्ट, हस्तशिल्प, ताम्र शिल्प, दन-कालीन निर्माण का प्रशिक्षण दे रहा है। उन्होंने स्वरोजगार अपनाने वाले प्रशिक्षणार्थियों को बैंको से ऋण दिलाने में मदद करने के निर्देश उद्योग विभाग के जीएम जीपी दुर्गापाल को दिए।
जेएसएस के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने बताया कि कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। 2005 से अब तक 300 रिसोर्स पर्सन 22,000 लोगों को संस्थान प्रशिक्षण दे चुका है। जीएम उद्योग ने उद्यमी शिल्पी कार्ड के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों, मास्टर ट्रेनरों को प्रमाणपत्र, प्रशस्तिपत्र और उद्यमियों को उद्यमी शिल्पी कार्ड वितरित किए। वहां पर संस्थान के उपाध्यक्ष दीपक पाठक, नरेंद्र खेतवाल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, केवलानंद जोशी, प्रशांत पांडे, इंदु चौधरी आदि थे।