फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Due to the closure of the road, the childbirth of the victim

बैजनाथ के पास सड़क बंद होने से प्रसव पीड़िता की हुई फजीहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Due to the closure of the road, the childbirth of the victim
जर ला अस्पताल बागेश्वर में बच्चे के साथ महिला। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एक गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए लेकिन वहां डाक्टर नहीं थे। इस पर महिला परिजनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बागेश्वर को ला रहे थे। बैजनाथ-बागेश्वर मोटर मार्ग पर कालिका मंदिर (बैजनाथ) के पास बैली ब्रिज निर्माण के चलते वाहनों का आवागमन बंद होने से एंबुलेंस आगे नहीं जा सकी। इससे प्रसव पीड़िता की जान पर बन आई। परिजनों ने बागेश्वर से 108 एंबुलेंस बुलाई गई। कई घंटे इंतजार करने के बाद एंबुलेंस पहुंची और महिला को सुबह तड़के तीन बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां महिला ने एक बालक को जन्म दिया है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात्रि पूजा पत्नी कमल फर्स्वाण निवासी तिलसारी गरुड़ को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे तुरंत 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए लेकिन वहां डाक्टर नहीं थे। इस पर परिजन उसे बागेश्वर को ला रहे थे। बैजनाथ-बागेश्वर मोटर मार्ग पर कालिका मंदिर (बैजनाथ) के पास वैली ब्रिज निर्माण के चलते वाहनों का आवागमन बंद होने से एंबुलेंस आगे नहीं जा सकी। इससे प्रसव पीड़िता की जान पर बन आई। परिजनों ने बागेश्वर से 108 एंबुलेंस बुलाई। कई घंटे इंतजार करने के बाद एंबुलेंस आई और महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। रविवार तड़के तीन बजे महिला ने जिला अस्पताल में एक बालक को जन्म दिया।
विज्ञापन

एक दिन और बढ़ाई बैली ब्रिज निर्माण की अवधि
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ बागेश्वर मोटर मार्ग में कालिका मंदिर के पास बैली ब्रिज का निर्माण कार्य रात दिन चल रहा है। पुल से यातायात अब 16 जुलाई की सुबह सात बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोनिवि ने बैजनाथ बागेश्वर मोटर मार्ग में कालिका मंदिर के पास बैली ब्रिज के निर्माण कार्य के मद्देनजर शनिवार शाम चार बजे से मार्ग पर यातायात बंद कर दिया था। लोनिवि के ईई यूूूसी पंत ने बताया कि विभाग ने यातायात के लिए सोमवार सुबह सात बजे खोलने की बात कही थी लेकिन अब पुल को मंगलवार को सुबह सात बजे खोला जाएगा। इधर बैली ब्रिज के निर्माण के चलते गागरीगोल, मन्यूड़ा, रवाईखाल, दियागण के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed