{"_id":"683f39d84d276632ba075c53","slug":"due-to-migration-the-number-of-students-in-schools-is-decreasing-year-by-year-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116105-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पलायन से स्कूलों में साल दर साल स्कूलों में घट रही छात्र संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पलायन से स्कूलों में साल दर साल स्कूलों में घट रही छात्र संख्या
Tue, 03 Jun 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या साल दर साल हर साल कम होती जा रही है। कपकोट विकासखंड के प्राथमिक विद्यालयों में पिछले साल की अपेक्षा 1177 विद्यार्थी घट गए हैं। जिले का सर्वाधिक छात्र संख्या वाला विद्यालय भी इसी विकासखंड में है। सात स्कूल एकल विद्यार्थी के भरोसे संचालित हो रहे हैं।
विकासखंड में 106 प्राथमिक विद्यालय हैं। 2024-25 में इन स्कूलों की छात्र संख्या 3900 थी। 2025-26 के शिक्षा सत्र में यह घटकर 2723 हो गई है। पीएमश्री राजकीय आदर्श विद्यालय कपकोट में 298 विद्यार्थी हैं। यह संख्या जिले के प्राथमिक स्कूलों में सबसे अधिक है। इस साल स्कूल में 42 नए प्रवेश हुए हैं। अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में शामा पन्याली 91 विद्यार्थी, माजखेत 42, खलझूनी 40, उमला में 37 विद्यार्थी हैं। शिक्षा विभाग स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए गांव-गांव जागरूकता कार्यक्रम करता है। स्कूल में विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तक, भोजन की सुविधा मिलती है। बावजूद इसके स्कूल छात्र संख्या नहीं बढ़ने से बंद होते जा रहे हैं।
कोट
कुछ प्राथमिक विद्यालयों में नव प्रवेशी बढ़े हैं। संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्राथमिक स्कूल बैड़ा, शामा पन्याली, कर्मी आदि विद्यालयों में प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर भी बच्चे आए हैं। अधिकांश स्कूलों में कम होती छात्र संख्या का मुख्य कारण पलायन है। नई शिक्षा नीति के अनुसार छह साल का होने पर ही बच्चे को कक्षा एक में प्रवेश देने के नियम से भी प्रवेश कम हो रहे हैं। - चक्षुष्पति अवस्थी, बीईओ, कपकोट