फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drunk man repeatedly dialled 112, police arrived and the complainant turned out to be the villain.

Bageshwar News: नशे में बार-बार घुमाया डॉयल 112, पुलिस पंहुची तो शिकायतकर्ता ही निकला विलेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Drunk man repeatedly dialled 112, police arrived and the complainant turned out to be the villain.
अल्मोड़ा। नशे में बार-बार डॉयल 112 पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना एक नशेड़ी पर भारी पड़ गया। नशेड़ी कॉलर समेत सभी पर कार्रवाई हुई। बृहस्पतिवार की रात्रि थाना लमगड़ा क्षेत्र के पितना निवासी एक व्यक्ति ने हेल्पलाइन नंबर डायल 112 पर सूचना दी कि कुछ बाहरी व्यक्ति नशे की हालत में हुड़दंग करते हुए आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना के बाद थाना प्रभारी लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। थाना क्षेत्र से अत्यधिक दूरी होने के कारण प्रारंभिक स्तर पर पितना में रह रहे बाहरी व्यक्तियों के मकान मालिक से फोन पर संपर्क किया गया। जिस पर मकान मालिक ने बताया कि आपसी कहासुनी के बाद मामला शांत हो चुका है। इसके बावजूद सूचना देने वाले व्यक्ति ने लगातार बार-बार कॉल किए जाने पर जैंती पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि सूचना देने वाला व्यक्ति राजपाल सिंह स्वयं शराब के नशे में था।
विज्ञापन

पुलिस को भ्रामक सूचना देकर गुमराह कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि जिन बाहरी व्यक्तियों के संबंध में सूचना दी गई थी, उनका पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। साथ ही मकान मालिक ने भी किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन नहीं कराया था। पुलिस ने नशे की हालत में बार-बार डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को गुमराह करने पर संबंधित व्यक्ति के साथ ही तीनों बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन न होने पर चालान किया। मकान मालिक जीत सिंह का किरायेदार का सत्यापन न कराने पर पांच हजार रुपये का नकद चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed