{"_id":"643d7e24087dcfd13e026997","slug":"drinking-water-crisis-in-bhatraula-for-one-month-anger-among-people-bageshwar-news-c-8-1-114979-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: भतरौला में एक महीने से पेयजल संकट, लोगों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: भतरौला में एक महीने से पेयजल संकट, लोगों में गुस्सा
Mon, 17 Apr 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र के भतरौला में एक महीने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को बार-बार सूचित करने पर भी समस्या का समाधान नहीं होने पर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपकर पेयजल संकट को जल्द दूर करने की मांग की।
ठाकुरद्वारा वार्ड के भतरौला में मार्च के शुरुआती दिनों तक पेयजल आपूर्ति सुचारु थी लेकिन होली के बाद से आपूर्ति बाधित हो गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सप्ताह में एक या दो दिन काफी कम मात्रा में पानी मिल रहा है। आपूर्ति ठप होने से प्राकृतिक स्रोत से पानी का पानी जुटाना पड़ रहा है। तापमान बढ़ने से स्रोतों में भी पानी कम हो गया है। उपभोक्ताओं ने जल्द जल संकट का समाधान नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान उमेश भट्ट, गीता देवी, देवकी देवी, पार्वती देवी, संगीता देवी, गोपुली देवी, हेमा देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।
एक महीने से अधिक समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। विभाग सुध लेने को तैयार नहीं है। पीने का पानी जुटाने के चलते रोजमर्रा की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। - रणजीत राम, भतरौला।
विज्ञापन
गांव के लोग पेयजल किल्लत से परेशान है। विभागीय कर्मचारी लाइन में दिक्कत होने की बात कर रहे हैं। कब तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, यह बताने वाला कोई नहीं है। - गणेश राम, भतरौला।
कोट
परिवार के सभी लोगों को पानी जुटाना पड़ रहा है। प्राकृतिक जलस्रोत काफी दूर है। विभाग बिल तो तय समय पर भेज देता है लेकिन उपभोक्ताओं को पेयजल संकट से निजात नहीं मिल रही है। - संगीता देवी, भतरौला।