फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drains burnt in Kapkot due to heavy rain

कपकोट में तेज बारिश से उफनाए नाले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Drains burnt in Kapkot due to heavy rain
कपकोट में बारिश से उफनाया नाला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट में तेज बारिश से गधेरे (नाले) उफान पर आ गए। जिला मुख्यालय में भी हल्की बूंदाबादी हुई। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6 बजे से कपकोट में तेज बारिश हुई। इस दौरान आसपास के गधेरे उफान पर आ गए। गधेरों के उफनाने से सरयू नदी का पानी भी मटमैला हो गया। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खेती समेटने के लिए खेतों की ओर जा रहे किसानों को घरों को लौटना पड़ा। अप्रैल के अंत में बारिश से लोग अचंभित हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण इस बार अब तक गर्मी का एहसास नहीं है। बागेश्वर समेत तमाम गरम घाटियों में मार्च के महीने से ही गर्मी बढ़ने लग जाती थी। इस बार लगातार हो रही बारिश से अब तक गर्मी का आगाज नहीं हो पाया है। बारिश के कारण किसानों को फसलों को समेटने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बागेश्वर में सुबह हुई बूंदाबादी के बाद वातावरण में उमस देखने को मिली। बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान बादलों से घिरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed