{"_id":"5793cf614f1c1bc148c4cd40","slug":"drainage-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाती पानी को लेकर ग्रामीणों में हुई तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती पानी को लेकर ग्रामीणों में हुई तकरार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
जलनिकासी का विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बरसाती पानी से उफनाए गधेरे के डायवर्जन को लेकर मंडलसेरा के ग्रामीणों में तकरार हो गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। मंडलसेरा में बहने वाले कुंती गधेरा बरसात के समय उफान पर आ जाता है। शनिवार को भी मूसलाधार बारिश होने से गधेरा उफान पर आ गया।
विज्ञापन
मंडलसेरा के कुछ लोगों ने नाले का पानी मकानों को नुकसान न पहुंचाए इसके लिए नाले के आधे पानी को डायवर्ट करने का प्रयास किया। उनका कहना था कि आधा पानी नाले में और आधा पानी सड़क से होकर बहता रहेगा लेकिन कुछ लोगों ने सड़क के पानी से मकान को खतरा बताते हुए इसका विरोध कर दिया।
विज्ञापन
तकरार बढ़ने पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की उचित निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात में मकानों को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन को पहले ज्ञापन भी दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। दुर्गा मेहता, प्रेमा कर्म्याल, हीराबल्लभ, सरस्वती चौबे, भगवती देवी आदि ने प्रशासन से जल निकासी की मांग की।
विज्ञापन