बिन लाइसेंस सज गया कुत्तों का बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के आदेश के बाद भी उत्तरायणी मेले में बिना लाइसेंस के ही भोटिया नस्ल के कुत्तों का बाजार सज गया। मेले के शुभारंभ से एक दिन पहले रविवार से ही सिनौला के समीप कई पशुपालक कुत्तों को लेकर मेले में पहुंच गए।
जिला पशु क्रूरता निवारण समिति ने आदेश दिया था कि इस बार बिना उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के अनापत्ति प्रमाणपत्र के उत्तरायणी मेले में कुत्तों सहित अन्य मवेशियों का व्यापार नहीं हो सकेगा। इस बाबत नगर पालिका को भी आदेश दिया गया था कि वह बिना एनओसी वाले किसी भी पशुपालक को दुकान व स्थान आवंटित न करें।
इधर बिना लाइसेंस कई पशुपालक रविवार को ही सिनौला के समीप भोटिया कुत्तों के साथ मेले में पहुंच गए। उन्होंने बताया कि हमें प्रशासन के किसी आदेश का पता नहीं है। कहा कि मेले में एक दिन बचा है इतनी जल्दी एनओसी प्राप्त करना मुश्किल है।
तीन से पांच हजार तक बिक रहे कुत्ते
बागेश्वर। कुत्ता पालने के शौकीन भोटिया सहित अन्य नस्ल के कुत्तों की मुंहमांगी कीमत दे रहे हैं। बाजार में मेलेे से एक दिन पहले ही तीन से पांच हजार तक की ऊंची कीमत पर कुत्ते बिक रहे हैं। मेले में इनकी कीमत और अधिक जाने की संभावना है।
कुत्तों के बाजार के लिए किसी को भी स्थान या दुकान आवंटित नहीं किया गया है। वर्षों से इस काम से जुड़ेे व्यवसायी एनओसी प्राप्त करने की सूचना नहीं होने के चलते वह बिना लाइसेंस के ही मेले में पहुंच गए हैं। इस मामले को देखा जा रहा है। - राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका
क्या है भोटिया कुत्तों की पहचान
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ उदयशंकर ने बताया कि भोटिया नस्ल के कुत्ते सामान्य तौर पर काले और भूरे रंग को होते हैं। चौड़े पंजे, मुंह व नाक पिचके हुए, घने व लंबे बाल इनकी पहचान है।