फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Doctors will be deployed.

Bageshwar News: पीएचसी उद्यमस्थल में तीन महिला चिकित्सक देंगी सेवा

Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Doctors will be deployed.
बागेश्वर। दुग नाकुरी के पीएचसी उद्यमस्थल में महिला चिकित्सक की तैनाती होने जा रही है। अस्पताल में एक नहीं बल्कि तीन-तीन महिला चिकित्सक सेवा देंगी। हालांकि एक महिला चिकित्सक सिर्फ 10 दिन ही ड्यूटी करेंगी। तीनों डॉक्टर बारी-बारी से पूरे महीने के ड्यूटी शेड्यूल को पूरा करेंंगी।
विज्ञापन

पीएचसी उद्यमस्थल में एक एमबीबीएस चिकित्सक और दांतों के डाॅक्टर तैनात हैं। क्षेत्रवासियों ने विधायक सुरेश गढ़िया से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए महिला डाॅक्टर तैनात करने की मांग की थी। विधायक ने सीएमओ को निर्देशित किया। सीएमओ डॉ. डीपी जोशी ने सीएचसी कपकोट के चिकित्साधिकारी के नाम पत्र जारी किया है। पत्र में उन्होंने विधायक गढ़िया के मौखिक निर्देश का हवाला देते हुए डॉ. रश्मि राणा, डॉ. लक्ष्मी यादव और डॉ. मोनिका आर्या की महीने में 10-10 दिन की ड्यूटी पीएचसी उद्यमस्थल में निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. जोशी ने बताया कि महिला चिकित्सकों के जाने से क्षेत्रवासियों विशेषकर महिला मरीजों को लाभ मिलेगा और उन्हें जांच व इलाज के लिए जिला अस्पताल आने से भी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed