फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Doctors went door-to-door and counseled the girl students

Bageshwar News: चिकित्सकों ने घर-घर जाकर की छात्राओं की काउंसिलिंग

Fri, 06 Oct 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 06 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Doctors went door-to-door and counseled the girl students
  असों गांव में घर-घर जाकर छात्राओं की काउंसिलिंग करते चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज असों की मास हिस्टीरिया से पीड़ित हुई तीनों छात्राओं को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। चिकित्सकों की टीम ने पीड़ित छात्राओं के घर-घर जाकर उनकी काउंसिलिंग की और परिजनों को भी समझाया।

बुधवार को राइंका असों में कुछ छात्राएं अचानक चीखने-चिल्लाने लगी थीं। बालिकाओं को बदहवास होता देखकर शिक्षकों ने परिजनों को सूचना दी। इस दौरान कई छात्राएं रोते हुए घर पहुुंचीं। बृहस्पतिवार को भी पांच छात्राएं बीमार हो गईं। उस समय चिकित्सक डॉ. प्रमोद टम्टा मौके पर थे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से तीन छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से इलाज और काउंसिलिंग के बाद तीनों छात्राओं को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को डॉ. टम्टा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम और मनोरोग काउंसलर संदीप कुमार ने असों गांव जाकर पीड़ित छात्राओं की काउंसिलिंग की। उन्होंने छात्राओं की इलाज कराने की बजाय घरेलू इलाज करा रहे परिजनों को भी समझाया और बताया कि मास हिस्टीरिया से परेशान छात्राओं की काउंसिलिंग करानी जरूरी है। इस मौके पर सीएचओ ओम शर्मा, आशा फेसिलेटर चंद्रकला जोशी, आशा कार्यकर्ता सीता, ममता, गंगा, पुष्पा, वार्ड बॉय देवेंद्र कुमार, हरीश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed