फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Doctors again boycott OPD, agreed after talks with CDO

Bageshwar News: डॉक्टरों ने फिर किया ओपीडी का बहिष्कार, सीडीओ से वार्ता के बाद माने

Tue, 23 Apr 2024 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 23 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Doctors again boycott OPD, agreed after talks with CDO
बागेश्वर के सीडीओ कार्यालय में डॉक्टरों से वार्ता करते सीडीओ आरसी तिवारी।
बागेश्वर। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सोमवार को एक बार फिर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जिला इकाई के नेतृत्व में ओपीडी का बहिष्कार किया। सीडीओ से वार्ता के बाद डाॅक्टर माने और 482 लोगों को ओपीडी हुई।
विज्ञापन

सोमवार को संघ के जिलाध्यक्ष गिरिजा शंकर जोशी के नेतृत्व में जिला अस्पताल के डाॅक्टरों ने ओपीडी का बहिष्कार किया। आपातकालीन कक्ष में मरीजों का परीक्षण किया। सुबह करीब 11 बजे चिकित्सकों ने सीडीओ आरसी तिवारी से मुलाकात की। सीडीओ ने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है। चिकित्सक अपना का नियमित रूप से करते रहें। प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी। सीडीओ से वार्ता के बाद चिकित्सकों ने ओपीडी की। मरीजों का परीक्षण किया। चिकित्सकों ने सीएमएस वीके टम्टा पर उत्पीड़न के साथ ही कई आरोप लगाए हैं। उधर, सीएमएस का कहना है कि वह अस्पताल में अनुशासन बनाए रखना चाहते हैं। कुछ चिकित्सकों को यह रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन




अब सीडीओ की अध्यक्षता में बनी जांच कमेटी
बागेश्वर। जिला अस्पताल के चिकित्सकों और सीएमएस के बीच उपजे विवाद की जांच के लिए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने अब सीडीओ आरसी तिवारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया है। जांच कमेटी में डीआरडीए की परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, गरुड़ के एसडीएम जितेंद्र वर्मा को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। सीडीओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट 15 दिन के भीतर डीएम को सौंपी जाएगी। पहले सीएमओ की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष ने की डॉक्टरों से मुलाकात

बागेश्वर। जिला अस्पताल के डॉक्टरों और सीएमएस के बीच उपजे विवाद के बीच सोमवार को कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या और भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों से मुलाकात की। डॉक्टरों का पक्ष जाना। विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष ने डॉक्टरों ने प्रकरण में उचित कार्यवाही कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed