{"_id":"5863f3544f1c1b445ceeb521","slug":"do-not-make-the-referral-center-hospital-doctors-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल को रेफर सेंटर न बनाएं डॉक्टर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल को रेफर सेंटर न बनाएं डॉक्टर : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 28 Dec 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सक आपस में सामंजस्य बनाकर काम करें। अस्पताल को रेफर सेंटर न बनाएं। बाहर से दवाएं लिखने की शिकायत गंभीर बात है। यह बात जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कही।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधीक्षक को निर्देशित करते हुए अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने और जरूरत के अनुसार दवाइयां एवं अन्य उपकरण खरीदने को कहा। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों द्वारा मरीजों के लिए बाहर से दवाएं लिखने की शिकायतें मिल रही हैं, यह गंभीर बात है। उन्होंने डॉक्टरों से अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने को कहा। उन्होंने 2016-17 में आवंटित बजट से आवासों में रंग रोगन, लघु मरम्मत सहित अन्य कार्यों पर किए गए खर्च को गंभीरता से लेते हुए दवाइयों और उपकरणों की खरीद पर अधिक धनराशि खर्च करने को कहा ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
सीएमएस ने पोस्टमार्टम हाउस में नियत मानदेय पर स्वच्छक की तैनाती और 11 संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ाने की मांग पर समिति द्वारा कार्मिकों का मानदेय बढ़ाने की संस्तुति की गई। बैठक में विधायक चंदन दास ने अस्पताल की सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डा.संजय साह, वरिष्ठ कोषाधिकारी भाष्करानंद पांडेय, मुख्य चिकित्साधीक्षक डा.एमबी सिंह, डा.अजय बिष्ट, डा.रीमा उपाध्याय आदि डॉक्टर मौजूद थे।