फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Do not let Malla Danpur get ruined by Khadiya mining

मल्ला दानपुर को खड़िया खनन से बर्बाद नहीं होने देंगे

Mon, 09 Apr 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Mon, 09 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन

मल्ला दानपुर क्षेत्र में हो रहे खड़िया खनन के खिलाफ दानपुर सेवा समिति लामबंद हो गई है। समिति ने प्रशासन से क्षेत्र में खड़िया खनन बंद कर इसे फल पट्टी के रूप में विकसित करने की मांग की है। समिति का कहना है कि खड़िया खनन के कारण दानपुर क्षेत्र को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे दानपुर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मल्ला दानपुर क्षेत्र हिमालय की तलहटी पर स्थित है। भू वैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र को जोन फाइव में रखा है। 1957 से अब तक हुई भूस्खलन की आधा दर्जन बड़ी घटनाओं में 94 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में यह पूरा क्षेत्र भूस्खलन की चपेट में आने के कारण अतिसंवेदनशील हो चुका है।
विज्ञापन


भूस्खलन के कारण कुंवारी गांव अब रहने लायक नहीं रह गया है। इसके बावजूद यहां पर खड़िया खनन हो रहा है। इस समय बदियाकोट, तीख, उंगिया, कर्मी आदि क्षेत्रों में भी खड़िया खनन की तैयारियां चल रही हैं। यदि क्षेत्र में खनन बढ़ा तो भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ेंगी और ग्लेशियरों को भी खतरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे ज्ञापन में समिति ने  राजकीय प्राइमरी स्कूल तरसाल को पहले की तरह ही संचालित कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह दानू, सचिव हीरा सिंह टाकुली, भूपाल सिंह, ग्राम प्रधान भागीरथी देवी, पूर्व प्रधान मोहन सिंह, तारा, नारायणी, हेमा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed