फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Do not be tempted to vote: DM

बहकावे में आकर मतदान न करें : डीएम

Wed, 25 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 25 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Do not be tempted to vote: DM
बागेश्वर में स्टाँलों का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : amar ujala
 मतदाताओं को जागरूक करने के लिए यहां पहली बार मतदाता जागरूकता महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को अपने मताधिकार का सही प्रयोग का संदेश देना है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम मंगेश घिल्डियाल ने नुमाईशखेत मैदान में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में बूथों पर जाकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। कहा कि मतदान किसी के भी बहकावे में आकर न किया जाए। 
विज्ञापन


डीएम घिल्डियाल ने 96 वर्ष की दो वृद्ध महिला मतदाताओं को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शुभारंभ पर राजीव जोशी के नेतृत्व में कुमाऊंनी खड़ी होली के गीतों का मंचन किया गया। महिलाओं की महेंदी, रंगोली प्रतियोगिता और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। राइंका बागेश्वर, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर, सरस्वती विद्या मंदिर बागेश्वर, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट ,राजूहा स्कूल पिंगलों आदि  ने स्टाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पपेट शो, दीवार पत्रिका, बाल शोध आदि का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 ग्राम्या,आजीविका, सर्व शिक्षा, युवा कल्याण, महिला स्वयं सहायता समूह और शिक्षा विभाग द्वारा स्टाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पोस्टर लगाए गए। निर्वाचन कार्यालय ने पोलिंग बूथ में मतदान प्रक्रिया जानने के लिए एक डैमो का प्रदर्शन किया। डीएम ने स्टालों की सराहना की। इससे पहले विभिन्न स्कूलों के बच्चों और एनसीसी और एनएसएस कैडेटों द्वारा विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां एसपी सुखवीर सिंह, सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम एसएस जंगपांगी, डीडीओ केएन तिवारी, डीपीआरओ पूनम पाठक आदि थे। महोत्सव का संचालन स्वीप प्रभारी दीप जोशी ने किया। 

उधर राजकीय आदर्श राइंका कपकोट के प्रधानाचार्य एनके आर्य के निर्देशन में बच्चों ने जोरदार नारेेबाजी के जागरूकता रैली निकाली। राजूहा अमतौड़ा के प्रधानाध्यापक चरण सिंह बघरी, राउमावि बहुली के प्रधानाध्यापक विनोद प्रकाश, लाल बहादुर शास्त्री इंका सनेती के प्रधानाचार्य नंद किशोर कांडपाल, राइंका  काफलीगैर, इंटर कालेज दफौट के प्रधानाचार्य वीएस रावत के निर्देशन एनएसएस  और एनसीसी कैडेटों ने जोरदार नारेेबाजी के साथ जागरूकता रेली निकाली। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed