फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Do not be misused government money

सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Sat, 27 Jan 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Sat, 27 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Do not be misused government money
meeting - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने अधिकारियों को अवमुक्त बजट को संबंधित योजनाओं में पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्र खर्च करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और सारी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में कुमाऊं आयुक्त भट्ट ने अधिकारियों की बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्माण कार्यों की मॉनीटरिंग करके गुणवत्ता पर पैनी नजर रखने और विद्यालयों में शौचालयों के साथ ही पानी की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मत्स्य विभाग को किसानों की आय बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक तालाब बनाकर उन्हें बीज उपलब्ध कराने, समाज कल्याण विभाग को पात्र लोगों को पारिवारिक पेंशन शीघ्र उपलब्ध कराने, आश्रम पद्धति विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए भोजन और कपड़ों की समुचित व्यवस्था करने, कृषि विभाग को किसानों को खाद, बीज और सब्सिडी समय पर उपलब्ध कराने, पीएमजीएसवाई के अभियंताओं को मंजूर सड़कों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए अनुमोदित परिव्यय शासन से अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय की स्थिति की समीक्षा की। 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि जो विभाग ए श्रेणी में हैं वह इसमें बने रहें जो नहीं हैं वह तुरंत एक श्रेणी में आने का प्रयास करें। कहा कि जो विभाग बजट खर्च कर पाने की स्थिति में नहीं हैं वह बजट वापस करें ताकि उस धनराशि को आवश्यकता वाले विभागों को आवंटित की जा सके।

वहां एडीएम राहुल गोयल, प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम एसएस राणा, डीएफओ आरके सिंह और वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed