मतदान के दिन आतिथ्य स्वीकार न करें : डीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम मंगेश घिल्डियाल ने पीठासीन, मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मतदान वाले दिन किसी का भी आतिथ्य स्वीकार करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिक निर्वाचन आयोग की रीढ़ हैं। पूरी मशीनरी को मजबूत लोकतंत्र की शुरुआत के लिए निष्पक्ष, स्वतंत्र चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध होना है। उन्होंने कार्मिकों को मतदान निष्पक्ष रूप से कराने के निर्देश दिए हैं। राजकीय महाविद्यालय में पीठासीन, प्रथम मतदान अधिकारियों के दूसरे दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए यह निर्देश दिए।
डीएम घिल्डियाल ने कहा कि मतदान प्रकोष्ठ की गोपनीयता भंग न हो इसका पूरा ख्याल रखें। मतदान प्रक्रिया को समय से शुरू कराएं। निर्वाचन के दौरान उनको जो अधिकार दिए गए हैं उनका प्रयोग निष्पक्षता के साथ किया जाए। चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक चुनाव आयोग आंख, कान हैं। सारा काम निष्पक्ष किया जाए। शिकायत का किसी को कोई मौका नहीं दिया जाए। हमारी कोशिश है कि मतदान कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, उन्हें मूवमेंट से लेकर वापसी तक कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। मतदान कार्मिकों की सुविधा के लिए मूवमेंट प्लान के लिए एप तैयार किया गया है।
जिसके माध्यम से बूथ संबंधी समस्या या शिकायत दर्ज करानी है तो एप द्वारा करा सकते हैं। एप के द्वारा बूथ का मूवमेंट चार्ट बूथ की व्यवस्थाओं, वाहन संख्या आदि के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने मतदान कार्मिकों से पिछले चुनाव के अनुभवों को साझा करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। कहा कि उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने दूसरी पाली में पीठासीन और मतदान प्रथम के ईवीएम प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत करते हुए 24 टेबलों में पर प्रशिक्षण ले रहे हर कार्मिक से ईवीएम संचालन की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए कहा कि यदि कोई किसी को कोई शंका हो तो वह प्रशिक्षण के दौरान ही इसका समाधान करा सकते हैं। वहां एडीएम एसएस जंगपांगी, डीडीओ केएन तिवारी, प्रशिक्षण प्रभारी पूनम पाठक, डॉ. उदय शंकर, सह प्रभारी दीप चंद्र जोशी आदि थे।