फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dm's inspection of bageshwar Hospital

अस्पताल में बगैर मास्क आने वाले लोगों का चालान करने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Dm's inspection of bageshwar Hospital
बागेश्वर के जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते डीएम विनीत कुमार। संव - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दो अगस्त को कार्यभार ग्रहण करने के बाद से डीएम विनीत कुमार एक्शन मोड में हैं। वह लगातार सरकारी कार्यालयों, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को डीएम ने जिला अस्पताल और कोविड अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बिना मास्क अस्पताल आने वाले लोगों का चालान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमएस डॉ. एलएस टोलिया को जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों से सुरक्षित दूरी का पालन कराने और अस्पताल के सभी वार्डों में फर्श पर गोले बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुबह, शाम सैनिटाइजेशन जरूर हो। चिकित्सालय से निकलने वाले कूड़े का ठीक प्रकार से निस्तारण कर जैविक और अजैविक कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ेदानों की व्यवस्था होनी चाहिए। पानी की आपूर्ति निरंतर बनाए रखने और काम न करने वाले विद्युत उपकरणों को बदलने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने जिला चिकित्सालय के बेडों में ऑक्सीजन सप्लाई के संबंध में कार्यदायी संस्था ग्रामीण विकास विभाग (आरडब्लूडी) से जानकारी ली। आरडब्लूडी के अधिकारियों ने बताया कि सभी 70 बेडों में सेंटर ऑक्सीजन सप्लाई की जानी है। इसके लिए 22.83 लाख की राशि स्वीकृति की गई है। 1100 मीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। डीएम ने 10 दिन के भीतर काम पूरा करने को कहा। डीएम ने सीएमओ डॉ. बीडी जोशी को जिला चिकित्सालय की व्यवस्था सुधारने के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाने और विस्तारीकरण के लिए आकलन बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कोविड-19 चिकित्सालय का निरीक्षण कर कोरोना संक्रमितों के इलाज की सुविधा भी जांची। सीएमएस ने बताया कि कोविड अस्पताल में 15 और 20 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट और बफर जोन में लिए गए 875 सैंपल
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने गरुड़ में बनाए गए कंटेनमेंट और बफर जोन में लिए गए सैंपलों की भी जानकारी ली। सीएमएस डॉ. एलएस टोलिया ने बताया कि कंटेनमेंट जोन से 314 और बफर जोन से 432 सैंपल, आसपास के 129 नमूनों समेत पूरे गरुड़ क्षेत्र से कुल 875 सैंपल लिए जा चुके हैं। डीएम ने कहा कि जिले में किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो तत्काल सैंपल लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed