फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM raged over the slow progress of departments

विभागों की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई

Tue, 28 Feb 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Tue, 28 Feb 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
DM raged over the slow progress of departments
जिले में अधूरे पड़े कार्य।

विज्ञापन
जिला योजना ऐसा उपकरण है जिससे हम हर गांव का विकास स्वयं कर सकते है। इसके लिए ग्राम स्तर से  कार्ययोजना तैयार करनी होगी, ताकि ग्रामीणों की मूलभूत समस्याएं जिला योजना से जुड़ सकें। यह बात  जिलाधिकारी  मंगेश घिल्डियाल ने जिला योजना,राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित, वाह्य सहायतित एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने जल निगम सहित अन्य विभागों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए मार्च प्रथम सप्ताह तक तेजी लाने को कहा। 

उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिस विभाग  के पास ज्यादा कार्य है उनके कार्यों के भौतिक सत्यापन के लिए टास्क फोर्स टीमें बढ़ाने के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए किसी के दबाव में न आकर नियमानुसार कार्य करने को कहा। जिला योजना की समीक्षा करते हुए बताया गया कि वर्ष 2016-17 में जिला योजना अंतर्गत अनुमोदित परिव्यय धनराशि 5069 लाख के सापेक्ष 2783.20 लाख धनराशि अवमुक्त हुई है। इसके सापेक्ष 2102.47 लाख धनराशि व्यय हो चुकी है जो अवमुक्त के सापेक्ष 75.54 प्रतिशत है। 
विज्ञापन


राज्य सेक्टर में अनुमोदित परिव्यय 9703.98 लाख के सापेक्ष अवमुक्त धनराशि 9703.98 लाख धनराशि के सापेक्ष 7671.01 लाख व्यय हो चुकी है जो अवमुक्त धनराशि का 79.05 प्रतिशत है। इसी प्रकार केंद्र पोषित योजना में धनराशि 11390.10 लाख अनुमोदित परिव्यय के सापेक्ष धनराशि 10412.71 लाख व्यय हो चुकी है जो अवमुक्त धनराशि का 91.42 प्रतिशत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाह्य सहायतित योजना के अंतर्गत अनुमोदित परिव्यय धनराशि 11479.52 लाख के सापेक्ष शत प्रतिशत अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 10994.66 लाख व्यय हो चुका है, जो अवमुक्त धनराशि का 95.78 प्रतिशत है। डीएम ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि जो विभाग ए श्रेणी में है वे ए श्रेणी बने रहें और जो बी श्रेणी में है वे ए श्रेणी में आने का प्रयास करें। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ  केएन तिवारी, सीएमओ संजय साह, डॉ. उदय शंकर, आदि अधिकारी मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed