फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM in remote village Khati

12 किमी पैदल चलकर हिमालयी क्षेत्र के खाती गांव पहुंचीं डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
DM in remote village Khati
बागेश्वर के खाती गांव का जायजा लेतीं डीएम रंजना राजगुरु। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने अधिकारियों की टीम के साथ आपदा की दृष्टि से संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र से सटे खातीगांव पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खाती गांव मानसून अवधि और बर्फबारी के दौरान सर्वाधिक प्रभावित होता है।
विज्ञापन

डीएम ने आपदा को ध्यान में रखते हुए की गई तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने पीएमजीएसवाई खंड के ईई अनिल कुमार को खातीगांव को जोड़ने के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण में आने वाली बाधाएं दूर करने के लिए नियमित रूप से पत्राचार करने को कहा। डीएम ने पिंडारी ग्लेशियर के ट्रैकिंग रूट का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या को ट्रैकिंग रूट पर विभिन्न स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने के साथ ही रूट के बीच में सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि मार्ग से आने वाले ग्रामवासियों, पर्यटकों को इसका लाभ मिल सके। डीएम ने पैदल मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण मनरेगा से बनाई गई सुरक्षा दीवार का निरीक्षण किया। उस पर सूचना पट्ट लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कोरोना के कारण खाती गांव में पर्यटन ठप है। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए, ताकि खाती जैसे दूरस्थ क्षेत्र के गांव के लोगों की आजीविका पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन बिछने के बाद नहीं मिलती बिजली
बागेश्वर। भ्रमण के दौरान खाती गांव के लोगों ने बिजली की समस्या उठाते हुए कहा कि पोल और लाइन बिछने के बाद भी विद्युतीकरण योजना पूर्णत: संचालित नहीं हो पाई है। डीएम ने एसडीएम प्रमोद कुमार को बिजली की समस्या के समाधान के लिए उरेडा और यूपीसीएल से समन्वय कर गांव के लोगों को बिजली दिलाने के निर्देश दिए। संचार सुविधा दिलाने के लिए डीडीओ केएन तिवारी से विस्तृत कार्ययोजना बनाने को कहा।

खाती के अस्पताल में लॉकडाउन के दौरान हुए तीन सुरक्षित प्रसव
बागेश्वर। डीएम ने खाती गांव में हंस फाउंडेशन के माध्यम से संचालित अस्पताल का निरीक्षण किया। सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि अस्पताल में तीन डॉक्टर तैनात हैं, जिसमें दो आयुष डॉक्टर हैं। फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और एएनएम भी है। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अस्पताल में तीन प्रसव कराए गए।

बागेश्वर के खाती गांव जाते समय पर्यटन विकास योजना की जानकारी हासिल करतीं डीएम रंजना राजगुरु। सं?

बागेश्वर के खाती गांव जाते समय पर्यटन विकास योजना की जानकारी हासिल करतीं डीएम रंजना राजगुरु। सं?- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर के खाती गांव को जातीं जिलाधिकारी रंजना राजगुरु। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर के खाती गांव को जातीं जिलाधिकारी रंजना राजगुरु। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed