{"_id":"6a7dfa4779150be14300a678","slug":"dm-expresses-displeasure-over-slow-construction-of-critical-care-block-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-127298-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक के धीमे निर्माण पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक के धीमे निर्माण पर डीएम ने जताई नाराजगी
Thu, 13 Aug 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। खोली में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य का निर्माण बेहद सुस्त रफ्तार से चल रहा है। डीएम अपूर्वा पांडेय ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को तेजी लाने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को डीएम अपूर्वा ने निरीक्षण के दौरान आईसीयू, क्रिटिकल केयर वार्ड, एक्स-रे कक्ष, ब्लड बैंक, फायर फाइटिंग सिस्टम, प्लास्टर समेत भवन के विभिन्न निर्माणाधीन हिस्सों का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की डेट-वाइज प्रगति और भवन के व्यावहारिक रूप से पूर्ण होने की वास्तविक तिथि का आकलन तैयार कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन भवन से संबंधित आवासीय और जिला अस्पताल की भूमि का निरीक्षण किया। एसडीएम और सीएमओ को नियमित रूप से निर्माण स्थल का निरीक्षण कर निगरानी रखने को कहा। क्रिटिकल केयर ब्लॉक में बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित और सुचारू निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। संवाद