फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM expressed displeasure over the functioning of LONI

लोनिवि की कार्यप्रणाली पर डीएम ने जताई नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the functioning of LONI
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली पर समय-समय पर सवाल खड़े होना आम हो गया है। ताजा मामला वन भूमि हस्तांतरण की बैठक में सामने आया। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने लोनिवि से वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों की जानकारी मांगी तो विभागीय अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिस पर नाराज डीएम ने पिलर कटान और छपान के सभी कार्य एक महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। चेताया कि तय समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक मेें लोनिवि की ओर से 19 पिलरों के सापेक्ष 10 पर काम पूरा होने की बात कही। वन विभाग से जानकारी मांगने पर दो के छपान की संस्तुति की बात कही गई। इस पर डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को कार्य में लापरवाही और ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सीए लैंड के मामलों को एसडीएम के साथ बैठक कर जल्द निस्तारित करने को कहा। एडीएम को संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए। ईई पीएमजीएसवाई ने बताया कि उनके 12 में से 11 प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई है, 10 में धनराशि जमा की गई है और आठ में कटान का काम पूरा कर लिया गया है। पीएमजीएसवाई कपकोट में 14 प्रस्तावों की धनराशि जमा करा दी गई हे। जिन पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने बताया कि सड़क निर्माण के विभिन्न विभागों से प्राप्त 116 प्रस्तावों में से 112 ऑनलाइन किए गए हैं। इनमें 79 प्रस्तावों पर सैद्घांतिक स्वीकृति और नौ में विधिवत स्वीकृति मिल गई है। पांच प्रस्ताव नोडल और 18 प्रस्तावक स्तर पर संशोधन के लिए लंबित हैं। अन्य विभागों से प्राप्त 27 प्रस्तावों में से 22 ऑनलाइन कर दिए गए हैं। नौ पर सैद्धांतिक और तीन पर विधिवत स्वीकृति मिल चुकी है। पांच प्रस्ताव नोडल और आठ प्रस्तावक स्तर पर संशोधन के लिए लंबित हैं। बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम योगेंद्र सिंह, राकेश चंद्र तिवारी, जयवर्धन शर्मा, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चंद्रा, सीपीएस गंगवार, एके जॉन, एई भुवन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed