{"_id":"59ecc9b54f1c1b6d548b8584","slug":"district-players-got-three-gold-in-handball","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबॉल में जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबॉल में जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण झटके
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाले बागेश्वर जिले के हैंडबाल खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीता है। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 27 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे।15 से 17 अक्तूबर तक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग बालक व बालिका और जूनियर बालिका वर्ग में जिले के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक झटका।
जूनियर बालक वर्ग में कांस्य व सीनियर बालक वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर जीआइसी बनलेख के 27 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी राजस्थान, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
हैंडबॉल टीम के कोच कुंदन कलाकोटी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूूलों से 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इनमें राइंका बनलेख के 38 खिलाड़ी, राइंका उडियार के सात, राइंका दोफाड़ के 10 और राइंका गैराड़ के पांच खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल, बागेश्वर के विधायक चंदन दास, कर्नल रितेश, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश सिंह रावत, प्रधानाचार्य बृजमोहन ममगई, डीएसओ विनोद सिंह वल्दिया आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।