फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   District Panchayat members complained to SP in dispute over Panchayati Raj Act

एक्ट पर विवाद, एक्शन में जिला पंचायत सदस्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat members complained to SP in dispute over Panchayati Raj Act
बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष और आंदोलनरत सदस्यों की तनातनी अब पुलिस तक पहुंच गई है। जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार और आठ सदस्यों ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर पंचायतीराज अधिनियम की पुस्तक में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने जिपं अध्यक्ष और प्रभारी एएमए (अपर मुख्य अधिकारी) के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, वंदना ऐठानी, गोपा धपोला, इंदिरा परिहार, पूजा आर्या, रूपा कोरंगा और रेखा देवी ने शुक्रवार को एसपी को पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि 30 जून को जिपं अध्यक्ष बसंती देव ने एसडीएम योगेंद्र सिंह, तहसीलदार नवाजिश खलीक, नायब तहसीलदार दीपिका आर्या की मौजूदगी में सदस्यों से वार्ता की। अध्यक्ष ने अपने साथ लाई पंचायतीराज अधिनियम की कूट रचित प्रति का हवाला देते हुए कहा कि पंचायतीराज की धारा 112 क के अंतर्गत गठित समितियों का कार्यकाल दो साल के लिए होने का उल्लेख है, जिसका उपाध्यक्ष और सभी आठ सदस्यों ने विरोध किया। आंदोलनरत सदस्यों का कहना है कि जिला पंचायत से सदस्यों को जो प्रति दी गई है, उसमें समितियों का कार्यकाल एक साल होने का उल्लेख है। एक्ट की प्रति पंचायतीराज कार्यालय में भी मौजूद है। पंचायतीराज विभाग की वेबसाइट में भी एक साल कार्यकाल वाला एक्ट अपलोड है।
विज्ञापन

उन्होंने एसपी से कहा कि जिपं. अध्यक्ष और प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी ने गलत पंचायतीराज एक्ट दिखाया है, जो अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि जिपं. उपाध्यक्ष और आठ सदस्य नियोजन समिति का कार्यकाल बीती छह जनवरी का खत्म होने की बात कह रहे हैं। उनका आरोप है कि कार्यकाल पूरा होने के बाद भी बजट का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष अपनी बात पर कायम
बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने बुधवार को बुलाई पत्रकार वार्ता में पंचायतीराज की धारा 112 क के अंतर्गत गठित समितियों का कार्यकाल दो साल के लिए होने की बात कही थी। उन्होेंने बाकायदा एक्ट की प्रति भी दिखाई। अध्यक्ष अपनी बात पर कायम हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि किसका एक्ट वास्तविक है?
उपाध्यक्ष और सदस्यों का धरना रहा जारी
बागेश्वर। जिपं अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए 15 जून से चल रहा जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने को पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण समेत कई लोगों ने समर्थन दिया। धरने पर बैठे उपाध्यक्ष और सदस्यों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।

जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। शिकायत की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। -अमित श्रीवास्तव, एसपी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed