फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   District level winter sports competition of secondary education started in bageshwar

Bageshwar News: 100 मीटर दौड़ में सूजल और तुलसी सबसे तेज, जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Mon, 07 Oct 2024 05:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Oct 2024 05:34 PM IST
सार

बागेश्वर डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में माध्यमिक शिक्षा की जिलास्तरीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। 100 मीटर दौड़ में सूजल और तुलसी सबसे तेज रहे।

विज्ञापन
District level winter sports competition of secondary education started in bageshwar
डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में माध्यमिक शिक्षा की जिलास्तरीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बागेश्वर डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में माध्यमिक शिक्षा की जिलास्तरीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। 100 मीटर दौड़ में सूजल और तुलसी सबसे तेज रहे। प्रतियोगिता में जिले के सात जोन के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं।

खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास ने किया। अंडर-17 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सूजल जोशी और तुलसी आर्या ने बाजी मारी। अंडर-14 आयु वर्ग के 200 मीटर दौड़ में आर्यन रौतेला और हर्षिता परिहार, 600 मीटर दौड़ में सचिन और खुशी धामी ने क्रमश: बालक और बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: नशीले इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, आरोपी ने बाइक छोड़कर भागने की कोशिश की थी
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद में आर्यन रौतेला और भावना खेतवाल अपने-अपने वर्ग में विजेता रहे। गोला फेंक के अंडर-14 बालक वर्ग में पवन सिंह और अंडर-17 के बालिका वर्ग में कृतिक बोरा ने बाजी मारी। जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में बागेश्वर, कपकोट, गरुड़, कांडा, बनलेख, काफलीगैर और बैसानी जोन के खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष सीईओ गजेंद्र सिंह सौन और संयोजक प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी रहे। वहां पर अंजू कालाकोटी, कुंदन कालाकोटी, गोपाल मेहता, गोपाल भंडारी, राहुल खुल्बे, देवेंद्र कोरंगा, गोविंद डसीला, कुलदीप वर्मा, ललित नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed