फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A smuggler arrested with drug injections in rudrapur

Rudrapur News: नशीले इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, आरोपी ने बाइक छोड़कर भागने की कोशिश की थी

Mon, 07 Oct 2024 05:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Oct 2024 05:16 PM IST
सार

एएनटीएफ ने बाइक सवार युवक से 87 नशीले इंजेक्शन बरामद किए है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस ने अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
A smuggler arrested with drug injections in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में एएनटीएफ ने बाइक सवार युवक से 87 नशीले इंजेक्शन बरामद किए है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस ने अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बीते रविवार को एएनटीएफ प्रभारी कौशल भाकुनी की अगुवाई में टीम किच्छा रोड पर डीएवी स्कूल के सामने हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच किच्छा की तरफ से एक युवक बाइक में बिना हेलमेट पहने आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर कागजात मांगे तो वह बाइक छोड़कर पैदल भागने लगा। इस पर टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम तस्लीम निवासी दूधियानगर रुद्रपुर बताया। उसने बाइक अपनी मां जायरा के नाम पंजीकृत होना बताया।

विज्ञापन

तलाशी लेने पर उसके पर्स से 170 रुपये जबकि बाइक पर टंगे बैग से नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदि है और इंजेक्शन लगाता है। नशा करने के लिए कुछ इंजेक्शन लोगों को बेचता है और एक सेट को 300 रुपये में बेचता है। उसने छिनकी निवासी एक व्यक्ति से इंजेक्शन लाने की बात स्वीकारी। बैंग में तीन कंपनियों के 87 इंजेक्शन मिले। टीम ने उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed