{"_id":"6279645e5eb60b123c23835a","slug":"district-level-meeting-of-bjp-in-bageshwar-bageshwar-news-hld462093396","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजसेवा और कठोर अनुशासन भाजपा की ताकत: पासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजसेवा और कठोर अनुशासन भाजपा की ताकत: पासी
विज्ञापन
कौसानी में चल रहे भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे पूर्व सांसद बलराज पासी को स्मृतिचिह्न देते ?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी के अनासक्ति आश्रम में भाजपा का जिला प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन पार्टी के सतत विकास, कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और एक परिवार एक विचार आदि विषयों पर चर्चा की गई।
सोमवार को प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम के प्रमुख अतिथियों का स्वागत किया। पहले सत्र में पूर्व सांसद बलराज पासी ने भाजपा के सतत विकास और मजबूत संगठन के रूप में स्थापित होने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अनुशासन और समाजसेवा की ताकत पर आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है।
दूसरे सत्र में पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भंडारी ने हमारा विचार, परिवार विषय पर चर्चा की। तीसरे सत्र में बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने व्यक्तित्व विकास पर चर्चा की। चौथे सत्र में नवीन ठाकुर ने देश और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, देवकीनंदन जोशी, बसंत बल्लभ पांडेय, मंगल राणा, डॉ. राजेंद्र परिहार, मथुरा प्रसाद, इंद्र फर्स्वाण समेत सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।