{"_id":"a2052a88f7f86574a8df09a8ad89a0af","slug":"dimand-of-teacher-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्मा लगाने की चेतावनी से भड़के राजकीय शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्मा लगाने की चेतावनी से भड़के राजकीय शिक्षक
dimand of teacher
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक संगठन के परीक्षा बहिष्कार के निर्णय पर सरकार की ओर एस्मा लगाने की चेतावनी से राजकीय शिक्षक संघ में गहरी नाराजगी है। शिक्षक संघ ने सरकार ने सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध करने की धमकी दी है। शिक्षक रविवार को राइंका अल्मोड़ा में आयोजित बैठक में बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ के मंडल उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला ने कहा है कि सरकार शिक्षकों की न्यायोचित मांगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। शिक्षक संगठन के बोर्ड परीक्षाओं बहिष्कार की चेतावनी देने पर एस्मा लगाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि 20 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे एलटी शिक्षकों की पदोन्नति नहीं की जा रही है। जबकि सरकार वर्षों से दुर्गम में कार्यरत शिक्षकों के सुगम में आने के दरवाजे भी बंद करने जा रही है।
विज्ञापन
इन मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर विरोध करने पर शिक्षकों को एस्मा का भय दिखाया जा रहा है। डॉ. धपोला ने कहा कि 21 फरवरी को राइंका अल्मोड़ा में बैठक होगी। इसी बैठक में बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार की रणनीति तय की जाएगी।