फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Diarrhea spreads in Kholgyir, 29 people ill

काफलीगैर के खौलसीर में फैला डायरिया, 29 लोग पड़े बीमार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spreads in Kholgyir, 29 people ill
काफलीगैर तहसील के खौलसीर में डायरिया से बीमार ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत खौलसीर के तोक बल्यूटा में अचानक 12 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को दी तो स्वास्थ्य विभाग के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में गांवों में डाक्टरों की टीम भेजी गई। डाक्टरों की टीम ने 29 ग्रामीणों का प्राथमिक उपचार किया। उन्हें दवाइयां और ओआरएस का घोल बांटा गया। पांच लोग डायरिया से गंभीर थे। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफलीगैर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खौलसीर (सैंज) में डायरिया का प्रकोप है। क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल भट्ट ने इसकी सूचना डीए रंजना राजगुरु को दी। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम गांव में भेजी। काफलीगैर तहसील के बैदी बगड़ क्षेत्र के पटवारी प्रवीण सिंह टाकुली की सूचना पर बुधवार को चिकित्सकों का दल गांव पहुंचा। दल ने 29 ग्रामीणों का प्राथमिक उपचार किया। उन्हें दवाइयां और ओआरएस का घोल बांटा गया। पांच लोग डायरिया से गंभीर थे। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफलीगैर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इनमें पिंकी (18), तुलसी देवी (35), मोहित भट्ट (45), प्रताप सिंह (45), गंगा देवी (57) शामिल हैं। चिकित्सा दल में डॉ. अमित गुप्ता, फार्मासिस्ट विद्या सागर, एएनएम कमला आर्या, तिलक राज आदि शामिल थे। प्रभारी नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी ने बताया कि इसकी सूचना तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम बागेश्वर को भेजी गई है। इधर डीएम रंजना राजगुरु ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने सीएमओ को मामले में नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed