फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dhur are not coming from the cell tower signal

धूर के मोबाइल टावर से नहीं आ रहे सिग्नल

Fri, 22 May 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)। Updated Fri, 22 May 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र की पिंडर घाटी के धूर में लगे मोबाइल टावर से चार नियमित सिग्नल नहीं आ रहे हैं। सिग्नल न आने से पिंडरघाटी के लोगों समेत विश्व प्रसिद्ध पिंडारी, सुंदरढुंगा, कफनी ग्लेशियर के सैर सपाटे को जाने वाले सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने टावर के शीघ्र ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता हुकुम सिंह दानू ने बताया कि यह समस्या चार महीने से भी पुरानी है। सिग्नल न आने से जहां क्षेत्र की आम जनता समेत ग्लेशियरों में घूमने जाने वाले पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल के इंजीनियरों से टावर ठीक करने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


उन्होंने टावर को शीघ्र सुधारने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर बीएसएनएल के जेई सरफराज खान ने बताया कि संबंधित कंपनी से बात करके टावर को जल्द ठीक करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed