फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dharana by Youth Congress in Bageshwar

नेताओं की जांच के आदेश से आक्रोशित युवा कांग्रेसियों ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dharana by Youth Congress in Bageshwar
बागेश्वर। कोविड रोगियों की सहायता में लगे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केंद्र सरकार के जांच के आदेश से यूथ कांग्रेस में गुस्सा है। कोरोना काल में कांग्रेस नेताओं पर ऐसी कार्रवाई के विरोध में यूथ कांग्रेस ने गांधी पार्क में धरना दिया। युवाओं ने जल्द आदेश वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने बताया कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, विधायक मुकेश शर्मा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा आदि कोरोना रोगियों की मदद में लगे हैं। उनके माध्यम से कई जरूरतमंदों को ऑक्सीजन, बेड, दवाइयां उपलब्ध कराई जा रहीं हैं, लेकिन सरकार ने उनका समर्थन करने के बजाय उनके खिलाफ जांच के आदेश देकर जनविरोधी कार्य किया है।
विज्ञापन

कहा कि महामारी के दौर में भी भाजपा सरकार राजनीति कर रही है। उनका कहना है कि देश कोरोना के भयंकर दौर से गुजर रहा है। जहां पर सबसे मिलकर इस महामारी को हराना है, लेकिन केंद्र सरकार की जांच की कार्रवाई निंदनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कमजोरियों पर पर्दा डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मदद करने वालों पर राजनीतिक महत्वाकांक्षा के तहत कार्रवाई की जा रही है। धरना देने वालों में पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, देवेंद्र परिहार, अंकुर उपाध्याय, रिजवान खान, उमेश मनराल, रोहित खैर, अनिल चौबे, विशाल रावत, वसीम खान, वसीम खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed