{"_id":"5ace48f54f1c1b823d8b4978","slug":"dharamghar-festival-starts-with-cultural-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक जुलूस के साथ धरमघर महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक जुलूस के साथ धरमघर महोत्सव का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो धरमघर (बागेश्वर)।
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक जुलूस के साथ धरमघर महोत्सव का आगाज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरमघर कस्बे में चार दिनी महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। गाजे-बाजे के साथ सांस्कृृतिक जुलूस और भव्य कलश यात्रा निकली गई लेकिन खराब मौसम के कारण दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो सके। महोत्सव का शुभारंभ कांडा तहसील की प्रशिक्षु आईएस नेहा मीणा ने रीबन काटकर किया।
विज्ञापन
मीणा ने कहा कि महोत्सवों के संस्कृति के संरक्षण के साथ ही भावी पीढ़ी को परंपराओं का बोध होता है। उन्होंने सांस्कृतिक मंच, लक्की ड्रा, कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। इससे पहले राइंका कार्कीनगर, हिमालय पब्लिक स्कूल चौकोड़ी, एशियन अकेडमी चौकोड़ी, एकलव्य स्कूल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल और द वीकन स्कूल धरमघर के बच्चों ने ढोल नगाड़ों के साथ सांस्कृतिक जुलूस निकाला।
विज्ञापन
झांकी में शामिल छोलिया नृत्य और गुरुकुल पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने चर्खे पर ऊन कातने, धान और दाल कुटाई की झांकी को खूब सराहा गया। वहां कमेटी के अध्यक्ष गोकुल पंचपाल, व्यवस्थापक किशन राठौर, सचिव केदार महर, कोषाध्यक्ष चेतन धर्मशक्तू, राजेंद्र कार्की, चंद्र नाथ गोस्वामी, जीवन वर्मा, होशियार महर आदि थे।
विज्ञापन
कैरम में दिखाया हुनर
धरमघर महोत्सव में कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रियांशु वर्मा, पप्पू वर्मा, प्रवीन कुमार, गौरव साह और हिमांशु डसीला की टीम प्रथम रही।