{"_id":"64739db32c7953f31904c5c4","slug":"develoment-will-be-done-by-budget-bageshwar-news-c-8-1-153242-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: राजकीय हाईस्कूल बैड़ामझेड़ा में 15 लाख से बनेंगे अतिरिक्त कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: राजकीय हाईस्कूल बैड़ामझेड़ा में 15 लाख से बनेंगे अतिरिक्त कक्ष
Mon, 29 May 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 29 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास ने राजकीय हाईस्कूल बैड़ामझेड़ा में चार अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण, पुराने भवन की छत मरम्मत और रंगरोगन कार्य के लिए पंद्रह लाख रुपये मंजूर किए हैं। कपकोट सीएचसी के शवगृह के लिए 23,38000 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। शवगृह कपकोट थाने के पास बनेगा।
बीते दिनों जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद की बैठक में कपकोट नगर की पेयजल योजना की पाइप लाइन की मरम्मत के लिए पांच लाख पिचयासी हजार, बागेश्वर जिला अस्पताल के पहुंच मार्ग की नाली के ऊपर लोहे की जाली लगाने के लिए सात लाख सड़सठ हजार, असों इंटर कॉलेज के अधूरे भवन के निर्माण के लिए सोलह लाख, इकत्तीस हजार, गरुड़ के कत्यूर गो सेवा समिति की गोशाला मरम्मत के लिए नौ लाख इक्यावन हजार, ग्वाड़ के मानीखेत में घाट निर्माण के लिए नौ लाख, सैंतालिस हजार, कपकोट के 20 बेड के अस्पताल के लिए तीसरी किस्त के रूप में सैंतीस लाख, सोलह हजार स्वीकृत किए गए हैं। जीआईसी बागेश्वर, जीआईसी कपकोट, जीआईसी कांडा, जीआईसी वज्यूला, जीआईसी गरुड़ में एस्ट्रोनॉमी क्लास स्थापित करने के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। एसडीएम कार्यालय कपकोट के मीटिंग हॉल, कार्यालय के सुधारीकरण के लिए पंद्रह लाख, बालीघाट-दोफाड़-धरमघर-कोटमन्या सड़क पर पक्की नाली बनाने के लिए न्यास से आठ लाख, छत्तीस हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।