फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dependents of freedom fighter honored

स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित सम्मानित

Thu, 28 Jan 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 28 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dependents of freedom fighter honored

जिले में 67वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने भारत माता के जयकारे के साथ प्रभातफेरियां निकाली। मुख्य समारोह नुमाइशखेत मैदान में हुआ। वहां श्रम, सेवायोजन और जिले के प्रभारी मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने तिरंगा फहराया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


नुमाइशखेत मैदान में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री दुर्गापाल ने कहा संविधान हमारे देश की आन, बान और शान है। इसकी रक्षा की जिम्मेदारी सबकी है। विधायकों में चंदन राम दास बागेश्वर, ललित फर्स्वाण कपकोट और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी ली। उन्होंने वृक्षमित्र किशन मलड़ा के साथ नुमाइशखेत मैदान में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन जयंत भाकुनी, दीप चंद्र जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां वन पंचायत आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया, डीएम बीएस मनराल, एसपी एनएस नपलच्याल, एडीएम एसएस जंगपांगी, एसडीएम फिंचा राम चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा आदि मौजूद थे।

कलक्ट्रेट में डीएम भोपाल सिंह मनराल, पुलिस कार्यालय में एसपी एनएस नपलच्याल और जिला पंचायत में अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने तिरंगा फहराया। उधर दानपुर सेवा समिति के पीपल चौक मंडलसेरा में अध्यक्ष दीवान सिंह दानू ने ध्वजारोहण किया। विष्णु मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर मिठाई बांटी।

वहां हीरा सिंह टाकुली, मान सिंह देव, प्रताप सिंह, दुर्गा पांडा, केशवानंद जोशी आदि थे। इधर एसबीआई आरसेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक कश्मीर साहनी, प्रकाश पांडे, चंद्रभानु भाकुनी, बलवंत और विवेक आदि थे। उधर कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी तहसीलों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

 श्रम, सेवायोजन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में प्राइमरी, जूहा, हाईस्कूल के अध्यापकों में क्रमश: ख्याली दत्त शर्मा, किशन सिंह कोश्यारी, भागीरथी देवी, महेंद्र कोरंगा, बलवंत राठौर, सुरेश सती, रीता जोशी, भाष्कर पंत, किरन पंत, जोगा गिरी गोस्वामी, कमला परिहार, हेम लोहुमी, रमेश खोलिया, उमेश ऐठानी, राम लाल आर्य, किरन साह, ग्राम विकास अधिकारी बागेश्वर ख्याली राम आर्य, पीएमजीएसवाई के एई शिवराज सिंह बोरा, राजस्व उप निरीक्षक कर्मी भुवन लाल वर्मा, तहसील कार्यालय के अनुसेवक भुवन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर खेल विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ। इसमें अंडर-12 बालक वर्ग में मोहन पुरी, मोहित बाराकोटी, अभिषेक कुमार, युवराज गोगुली, विवेक कुमार, सौरव सिंह क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां, छठा, अंडर-14 वर्ष आयु वर्ग में पवन कुमार, दिवस सिंह, गौरव कुमार, दीपक गढ़िया, मयंक पांडे, जयवीर सिंह क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां, छठा, अंडर-16 आयु वर्ग में सोनू आर्या, गौरव बिष्ट, महेश दानू, जीवन सिंह, भरत लाल, भवान सिंह क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां, छठा स्थान जबकि पुरुष ओपन में ललित गढ़िया, किशोर कुमार, चंद्रशेखर कांडपाल क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, महिला ओपन में मोनिका देव, अनीता आर्या, नेहा थापा क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।

एडीएम एसएस जंगपांगी ने रेस को हरी झंडी दिखाई। एसडीएम फिंचा राम चौहान, तहसीलदार पीएस मेहरा ने पुरस्कार बांटे। वहां खेल अधिकारी संजीव कुमार पौरी, जुबैद अहमद ने किया।

कपकोट तहसील क्षेत्र में सुबह स्कूली बच्चों ने नारेबाजी के साथ प्रभातफेरी निकाली। स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। तहसील कार्यालय में एसडीएम केएस टोलिया ने ध्वजारोहण किया। वहां तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया आदि थे।

 ब्लाक कार्यालय में प्रमुख मनोहर राम ने ध्वजारोहण किया। वहां ज्येष्ठ ब्लाक उप प्रमुख हरीश शाही और बीडीओ बीसी पंत आदि थे। इधर नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष चंपा देवी ने तिरंगा फहराया। वहां ईओ हरिचरण सिंह आदि थे। अध्यक्ष ने भारत स्वच्छ मिशन के तहत 27 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए दो-दो हजार रुपये के चेक वितरित किए।

 कार्यक्रम का संचालन ईओ हरि चरण सिंह ने किया। वहां एसडीएम केएस टोलिया, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, सभासदों में गिरीश जोशी, दीपा तिरुवा, हेम पांडे, नरेंद्र राम, नैन गिरि, सुरेश चंद्र मिश्रा आदि थे। राजकीय इंटर कॉलेज कपकोट में ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी ने ध्वजारोहण किया। संचालन बंशी लाल टम्टा ने किया।

वहां वरिष्ठ प्रवक्ता मोहन चंद्र उप्रेती, कैलाश चंदोला, पूरन हरडिय़ा, संदीप जोशी, लीला टम्टा, कुंदन लाल और आशा घटियाल आदि थे। उधर पाइनवुड इंटरनेशलन स्कूल पनौरा में पीटीए अध्यक्ष त्रिलोक सिंह दानू ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य एमएस बिष्ट ने किया।

 वहां संस्थापक अध्यक्ष हरीश बिष्ट, विशिष्ट अतिथि बीआर पांडे थे। वहां विमला बिष्ट, मनोज कुमार आदि थे। उधर राउमावि लीली में प्रधानाचार्य आरएस खेतवाल ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।


 राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में पूर्व ग्राम प्रधान गणेश उपाध्याय ने अपनी दिवंगत माता मालती देवी और पिता नंदा बल्लभ उपाध्याय की स्मृति में हाईस्कूल 2015 की परिषदीय परीक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर निशा आर्या को प्रशस्ति पत्र, नकद धनराशि जबकि लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने वाले इंटर कॉलेज असों के पीटीए शिक्षक हरिओम ऐठानी को विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश आगरी, वरिष्ठ प्रवक्ता एमसी उप्रेती ने स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed