{"_id":"650bcd4654bccdad650ff448","slug":"dengue-eliza-test-will-be-done-in-bageshwar-only-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-1604-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अब बागेश्वर में ही होगा डेंगू का एलाइजा टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अब बागेश्वर में ही होगा डेंगू का एलाइजा टेस्ट
Thu, 21 Sep 2023 10:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। जल्द ही जिले में डेंगू की पुष्टि करने वाले एलाइजा टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कपकोट में डेंगू का मामला सामने आने के बाद विभाग ने सीएचसी कांडा और कपकोट में दो-दो बेड डेंगू मरीजों के लिए सुरक्षित कर दिए हैं।
जिले में पहली बार डेंगू बुखार व्यापक स्तर पर फैल रहा है। इससे पूर्व डेंगू के मामले सामने नहीं आते थे। कोई मामला आया भी तो वह बाहर से संक्रमित होकर आने वाले लोगों में होता था। हालांकि इस बार स्थानीय लोगों में भी डेंगू की पुष्टि हो रही हैं।
जिले में अब तक मरीज की जांच में डेंगू के लक्षण दिखने पर उसकी पुष्टि के लिए सैंपल हल्द्वानी भेजा जाता है। अब स्वास्थ्य विभाग जिले में ही एलाइजा टेस्ट कराने की तैयारी कर रहा है। सबकुछ सही रहा तो आने वाले दो-तीन दिन में जिला अस्पताल में सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
तीन मरीज डिस्चार्ज, पांच नए भर्ती
बागेश्वर। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में आठ मरीज भर्ती हैं। बुधवार सुबह तीन मरीज डिस्चार्ज किए गए। दिन में पांच नए मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। संवाद
कोट
एलाइजा टेस्ट की किट मंगाई थी, जो बृहस्पतिवार तक पहुंच जाएगी। डेंगू से रोकथाम के लिए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर में 10-10 बेड डेंगू मरीजों के लिए लगे हैं। कांडा और कपकोट सीएचसी में भी बेड सुरक्षित कर लिए हैं। जिले में कोई सीरियस मरीज नहीं है। - डॉ. डीपी जोशी, सीएमओ बागेश्वर।