{"_id":"60e493488ebc3e31d93ed947","slug":"demonstration-of-villagers-of-devnai-valley-demanding-communication-and-bridge-bageshwar-news-hld4302732168","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचार और पुल की मांग को लेकर देवनाई घाटी के ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचार और पुल की मांग को लेकर देवनाई घाटी के ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गरुड़ विकास खंड की देवनाई घाटी के कई गांवों में संचार सुविधा खस्ताहाल है। क्षेत्र के बंतोली के मछियाबगड़ में पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण आवाजाही करने वालों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। वहीं पोखरी-ग्वाल्दे मोटर मार्ग में पुल नहीं होने से भी लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने इन समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द सभी समस्याओं का निदान करवाने की मांग की।
मंगलवार को देवनाई घाटी के घिरतोली, पोखरी, रणकुड़ी, हड़बगड़, कफलढूंगा, भगरतोला के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर समस्याएं बताईं। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के इन गांवों में संचार सुविधा बदहाल है। नेटवर्क की समस्या रहने से न बात हो पा रही है और न ही लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। कई बार समस्या को बताने के बावजूद हालात जस के तस हैं।
ग्रामीणों ने बंतोली के मछियाबगड़ में शिव मंदिर के पास गरुड़ गंगा में बनी क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत नहीं होने से आ रही परेशानी भी बताई। कहा कि 2014 में अपरमेंट टूटने के कारण पुलिया एक ओर झुकी है। पुल से रोजाना लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
पोखरी-ग्वाल्दे मोटर मार्ग का कटिंग का काम पूरा होने के बावजूद गरुड़ गंगा पर पुल निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इससे रिठाड़, बंतोली, सरोली, भतड़िया, ढूंगा, ग्वाल्दे के लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने तीनों समस्याओं का शीघ्रातिशीघ्र समाधान करने की मांग उठाई है। वहां ग्राम प्रधान कैलाश कांडपाल, चंदन सिंह परिहार, भरत राम, विशन नाथ गोस्वामी, हेमलता डसीला, सुनील कांडपाल, जीवंती कांडपाल, चंद्रा बोरा आदि थे।