{"_id":"5bfc2b62bdec22415b095f17","slug":"demonstration-of-the-villagers-on-the-road-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण को लेकर गांसी के ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण को लेकर गांसी के ग्रामीणों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो,
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में सड़क निर्माण के लिए प्रदर्शन करते गांसी के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट तहसील के अंतर्गत ग्राम मुनार से गांसी तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2013-14 में सड़क स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि आठ किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए विभाग ने अभी तक टेंडर प्रक्रिया चालू नहीं की है। जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपने के बाद भी विभाग टेंडर आमंत्रित करने का कार्य नहीं कर रहा है।
विभागीय लापरवाही के चलते ग्रामीणों को यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यातायात सुविधा नहीं मिलने के बीमार लोगों को डोली में ले जाना पड़ता है जिस कारण कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। स्कूली बच्चों तथा बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र टेंडर आमंत्रित कर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस आशय का एक ज्ञापन भी डीएम को सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में प्रताप सिंह टाकुली, महिमन सिंह, मोहन सिंह, दिनेश टाकुली, कृपाल सिंह, लाल सिंह आदि थे।