{"_id":"5c0576a4bdec224180577636","slug":"demonstration-of-demand-for-road-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालड़ीछीना- कनगाड़छीना मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू किए जानेे की मांग को लेकर सोमवार को कराला पालड़ी, जनौटी पालड़ी, पालड़ीछीना गांवों के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र सिंह करायत की पत्नी स्व. कमला देवी ने इस मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर आंदोलन किया था। इसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क के निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मोटर मार्ग का निर्माण शुरू नहीं होता है तो 18 दिसंबर से आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान गीता देवी, शंकर सिंह, फतेह सिंह, देव सिंह, महिपाल सिंह, पूरन चंद्र, मोहन राम, मोहन चंद्र शामिल हैं।