{"_id":"5939840d4f1c1b6c519c8381","slug":"demonstration-of-demand-for-removal-of-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान का विरोध करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफलीगैर से शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने शराब की दुकान के बाहर धरना दिया। आंदोलनकारी महिलाओं ने शुक्रवार तक दुकान नहीं हटाने पर शनिवार को नेशनल हाइवे पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह दर्जनों महिलाओं ने काफलीगैर में शराब की दुकान के बाहर धरना शुरू कर दिया। महिलाओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा पूर्व में शराब की दुकान हटाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद दुकान हटाने को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इतने बड़े विरोध के बावजूद यहां पर शराब की दुकान खोल दी गई। महिलाओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर काफलीगैर में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। इस दौरान महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य रवि करायत और भूपाल सिंह रौतेला ने कहा कि काफलीगैर में शराब की दुकान खोलकर आंदोलनकारी महिला शक्ति का अपमान किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि शुक्रवार तक शराब की दुकान नहीं हटाई जाती है तो शनिवार को नेशनल हाइवे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में प्रधान ललिता देवी, हेमा, पुष्पा, मोहनी, जानकी, तारा देवी, तुलसी, ममता, नीमा, विमला आदि शामिल थे।
विज्ञापन