{"_id":"5ad7833c4f1c1b5d098b53c9","slug":"demonstration-of-angry-villagers-not-getting-wages-of-mnrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा की मजदूरी नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा की मजदूरी नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बाछम के ग्रामीण। अमर उजाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा के तहत गांव में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों की मजदूरी का भुगतान नहीं होने से बाछम के ग्रामीण जिला कार्यालय धमक गए। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में जोरदार नारेबाजी करते हुए मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच करने और शीघ्र मजदूरी की धनराशि का भुगतान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि मनरेगा के तहत 2016-17 में बाछम के दउ और जैकुनी तोकों में खडंजा संपर्क मार्ग, चैक डैम आदि काम हुए थे। अभी तक कामगारों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे पूर्व वर्ष 2015-16 में स्नानागार का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
इसका पैसा भी उनके खातों में नहीं आया। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर कुछ लोगों के खातों में चुपचाप भुगतान करने का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों में तमाम अनियमितताएं बरती जा रही हैं। सभी ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर अपने स्तर से जांच कराकर उनकी मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
वहां जोहार सिंह, देवती देवी, धर्म सिंह, खिलाफ सिंह, राम सिंह, गोविंद सिंह, प्रवीन सिंह, आन सिंह, महिपाल, दीवान सिंह आदि शामिल थे।