{"_id":"57ae10b34f1c1b2c45ee5c5d","slug":"demanded-the-removal-of-the-ppp-mode-kapkot-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
कपकोट अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
कपकोट (बागेश्वर)। सर्वदलीय संघर्ष समिति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग की है। इसके लिए शुक्रवार को चौथे दिन भी तहसील प्रांगण में क्रमिक अनशन जारी रहा। आंदोलनस्थल में नारायण सिंह कपकोटी, महिमन कपकोटी क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि पीपीपी मोड संचालित अस्पताल से रोगियों को बेहतर सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने इसे पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग की। वहां समिति के अध्यक्ष गिरीश जोशी, तारा कपकोटी, तारा बघरी, गोविंद बिष्ट, प्रकाश जोशी, शेर सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन