फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand of student leaders

छात्र संघ ने प्राचार्य को सौंपा समस्याओं संबंधी ज्ञापन 

Mon, 17 Apr 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Mon, 17 Apr 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Demand of student leaders
छात्रनेताओं ने की मांग - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर वाचनालय से छात्र-छात्राओं को सभी विषयों की पुस्तकें उपलब्ध कराने सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। छात्र नेताओं का आरोप है कि लंबे समय से मांगें उठाने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन


छात्र संघ अध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में छात्र नेताओं ने वाचनालय से सभी विभागों के छात्र-छात्राओं को पुस्तकें उपलब्ध कराने, वाचनालय में अलमारी की व्यवस्था करने, योग, वाणिज्य, विज्ञान, बीएड संकाय में प्रोजेक्टर नियमित रूप से उपलब्ध कराने, कॉलेज में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बास्केटबाल का कोर्ट अतिशीघ्र तैयार करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में कौशल उपाध्याय, रोशन गड़िया, धीरज उपाध्याय, हरीश राठौर, भूपाल भौंर्याल, विशाल नेगी, भावेश पाठक, भूपेंद्र दानू आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में अभिभावक शिक्षक संघ का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होने की बात कही। संघ ने अनुशासन के लिए महाविद्यालय में ड्रेस कोड लागू करने का सुझाव भी दिया। 

शिक्षक अभिभावक संघ की कार्यकारिणी में सुंदर सिंह खेतवाल अध्यक्ष, जानकी पंत उपाध्यक्ष, डॉ. बीसी तिवारी सचिव, डॉ. जया भट्ट उप सचिव नियुक्त किए गए। डॉ. ललित मोहन, डॉ. नरेश कुमार कार्यकारिणी के सदस्य, डॉ. एससी पंत संरक्षक बनाए गए।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधि, अनुशासन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। उन्होंने अनुशासन के लिए ड्रेस कोड लागू करने का भी सुझाव दिया।


विश्वविद्यालय स्तर से परीक्षा कार्यक्रम तय कर शैक्षिक वादनों की संख्या बढ़ाने, कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को मीटिंग में भाग लेने, कॉलेज के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आपसी सहयोग से ही कॉलेज में अनुशासन, बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाया जा सकता है। बैठक का संचालन शिक्षक अभिभावक संघ की संयोजक डॉ. चंद्रा खत्री ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed