फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand For Teachers in Bageshwar

शिक्षकों की कमी से नाराज अभिभावकों ने किया सीईओ का घेराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand For Teachers in Bageshwar
बागेश्वर के सीईओ कार्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सीईओ का घेराव करते अभिभावक। विज्ञप्त - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है। कई बार शिक्षकों की मांग करने के बावजूद समस्या का निदान नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) का घेराव किया।
विज्ञापन

जल्द विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से आंदोलन करने की चेेतावनी दी। वहीं विद्यालय में शिक्षकों की कमी से आठ बच्चों ने नाम कटवाकर अन्यत्र विद्यालय में प्रवेश ले लिया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के प्रमुख आदर्श प्राथमिक विद्यालय में पिछले डेढ़ साल से शिक्षकों कमी चल रही है। वर्तमान में विद्यालय में 112 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन हिंदी और अंग्रेजी के शिक्षकों का पद रिक्त होने से पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल आदर्श तो बना, लेकिन शिक्षक नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। बताया कि पूर्व में भी शिक्षकों की मांग को लेकर ज्ञापन, प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हो सका है। शिक्षक नहीं होने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
कई बच्चे स्कूल छोड़ने का मन बना रहे हैं। कहा कि अधिकांश बच्चे गरीब घरों के हैं। जिन्हें शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पढ़ाई को मजबूर होना पड़ रहा है। अभिभावकों ने कहा कि अगर जल्द शिक्षक तैनात नहीं हुए तो अभिभावक आंदोलन को मजबूर होंगे।
इस मौके पर बीना रावत, शोभा देवी, दर्शानी परिहार, मोहनी देवी आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य बलवंत सिंह कालाकोटी ने बताया कि विद्यालय में बच्चों की कमी के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को दूसरे विद्यालयों में भेजने लगे हैं।

इधर, सीईओ पदमेंद्र सकलानी ने बताया कि कुछ महिलाएं शिक्षकों की कमी की समस्या लेकर आई थी। जिन्हें जल्द शिक्षकों की तैनाती करने का आश्वासन दिया गया है। विद्यालय में नए शिक्षक की तैनाती होने तक अन्यत्र से शिक्षक अटैच करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed