{"_id":"5cbe0160bdec22142901b3b3","slug":"deepwater-drinking-water-crisis-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदीगांव में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदीगांव में गहराया पेयजल संकट
Mon, 22 Apr 2019 11:31 PM IST
दीपक नेगी
बागेश्वर।
बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में जल संस्थान के ईई को ज्ञापन सौंपते नदीगांव के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकटवर्ती ग्राम नदीगांव में बीते एक सप्ताह से पानी नहीं आने से नाराज उपभोक्ता जल संस्थान कार्यालय पहुंच गए। नाराज ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर पेयजल मुहैया कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र नियमित पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि बीते एक सप्ताह से नदीगांव में पानी नहीं आ रहा है। जिस कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कई किमी दूर से पेयजल का इंतजाम कर रहे हैं। कहा कि नदीगांव के लिए नई पेयजल लाइन बिछाते हुए टैंक बनाने की आवश्यकता है। कहा कि कई साल पुरानी पेयजल लाइन अब उपभोक्ताओं को पेयजल मुहैया नहीं करा पा रही है।
नदीगांव की जनसंख्या बढ़ने के बाद यहां के लिए कोई भी नई योजना का निर्माण नहीं हो सका है। मई जून की गर्मी में नदीगांव में भारी पेयजल संकट होने की संभावना है। ग्रामीणों ने जल संस्थान के ईई मनोज टम्टा को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में बलवंत सिंह रावत, पंकज कबडोला, पूर्व सभासद मदन सिंह राणा, दिनेश जोशी, शंकर पांडे शामिल थे।
विज्ञापन
स्टैंड पोस्ट लगाने की मांग
बागेश्वर। खरही के ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम से मुलाकात कर गांव में स्टेंड पोस्ट लगाने की मांग की। कहा कि ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी के सीजन में हर साल पेयजल के लिए परेशानी होती है। ग्रामीण प्रेम सिंह जनौटी, केशर सिंह, गुमान सिंह, विशन सिंह, पूरन सिंह ने डीएम से गांव में स्टेंड पोस्ट लगाने की मांग की।