फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dead Found in Seraghat Side

सेराघाट के समीप मिला सरयू में छलांग लगाने वाली किशोरी का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead Found in Seraghat Side
बागेश्वर। सरयू में छलांग लगाने वाली किशोरी का शव सेराघाट के पास से बरामद हो गया है। परिजनों के शिनाख्त करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गढ़खेत निवासी ऋचा गढ़िया (16) पुत्री स्व. किशन सिंह गढ़िया ने बिलौना समण मंदिर के समीप पुल से सरयू में छलांग लगा दी थी। सूचना के बाद पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीम ने पूरे दिन उसकी खोज की लेकिन शाम तक किशोरी का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को शव के सेराघाट के समीप मिलने की सूचना मिली। पुलिस परिजनों को लेकर मौके पर गई। किशोरी की मां बसंती देवी ने शव की शिनाख्त की। शव को पंचनामा भरकर वहीं पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि किशोरी की मां राइंका भटखोला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। किशोरी के पिता का कुछ साल पहले देहांत हो गया है। वह अपनी मां के साथ रहती थी और 12वीं की छात्रा थी। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार किशोरी अपने पिता की मौत के बाद से परेशान रहती थी।

उसकी मां को भी गंभीर बीमारी है, जिसके कारण वह अधिक परेशान रहने लगी थी। हालांकि किशोरी ने किसी प्रकार का नोट नहीं लिखा है और न ही अपने परिजनों को किसी परेशानी के बारे में बताया। जिसके कारण किशोरी के पुल से छलांग लगाने के सही कारण का पता नहीं चल सका है। किशोरी के इस कदम से विद्यालय में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed