{"_id":"6148c69e8ebc3e8460192c3a","slug":"damaged-pole-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4386539147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय में खोखले हो गए कई बिजली के पोल, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय में खोखले हो गए कई बिजली के पोल, हादसे का खतरा
विज्ञापन
बागेश्वर के चौक बाजार में पंत मूर्ति के पास सड़कर खोखला हुआ बिजली का पोल। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के तमाम हिस्सों में जंग लगने के कारण खोखले हो गए बिजली के पोल हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं। तीन माह पूर्व रवाईखाल में बिजली का पोल गिरने से बीएसएनएल के जेई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
नगर में ही कई बिजली के पोल गिरने के कगार पर हैं। बावजूद इसके यूपीसीएल सड़े-गले पोलों को बदलने की जहमत नहीं उठा रहा है। बिजली के पोल गिरने से करंट फैलने का खतरा भी बना है।
स्टेशन रोड पर खतरा बना बिजली का पोल
बागेश्वर। स्टेशन रोड पर सब्जी व्यवसायी मोहन चंद्र उपाध्याय की दुकान के पास बिजली का पोल सड़ कर जड़ से खोखला हो गया है। व्यवसायी उपाध्याय का कहना है कि पोल आधे से अधिक हिस्से में खोखला हो गया है। हर समय पोल गिरने का खतरा बना रहता है, लेकिन बदला नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर एक और पोल दे रहा हादसे को आमंत्रण
बागेश्वर। स्टेशन रोड पर ही केएमओ से मालरोड की ओर एक और बिजली का पोल जंग लगने से सड़ गया है। पोल आधे से अधिक हिस्से में गल गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से पोल में जंग लगी है। पोल खोखला होता जा रहा है।
पंत मूर्ति के पास जंग लगे पोल से खतरा
बागेश्वर। बागेश्वर के व्यस्ततम चौक बाजार में पंडित पंत की मूर्ति के पास बिजली का पोल जड़ से खोखला होता जा रहा है। यह पोल करीब एक वर्ष से क्षतिग्रस्त है। कई बार मामला यूपीसीएल के अधिकारियों के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन पोल को बदला नहीं जा रहा है।
स्टेशन रोड और चौक बाजार में क्षतिग्रस्त पोलों को जल्द ही बदला जाएगा। जिले के 150 पोल आ रहे हैं। अन्य स्थानों में भी क्षतिग्रस्त पोलों को बदला जाएगा।
भास्कर पांडेय ईई यूपीसीएल बागेश्वर।