{"_id":"6844824564b5b00f46056d1d","slug":"cultural-programme-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116208-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: उल्लास के साथ मनाया ईद का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: उल्लास के साथ मनाया ईद का त्योहार
Sat, 07 Jun 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/गरुड़। जिले में ईद का त्योहार उल्लास के साथ मनाया। मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा कर अमन और चैन की दुआ की। घरों में लजीज पकवानों का लुत्फ उठाया। त्योहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
जिला मुख्यालय के ईदगाह में मुफ्ती बिलाल अहमद कासमी ने नमाज अदा करवाई। उन्होंने कुर्बानी के बारे में बताया। कहा कि ईद का त्योहार इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। सभी लोगों को नेकी की राह पर चलना चाहिए और बुराइयों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने भूखे को खाना और प्यासे को पानी पिलाने की सीख दी। इस मौके पर फिरोज अख्तर, मोहम्मद हबीब, इकरार अहमद, दानिश खान, राजा खान, रिजवान खान, शोएब मिक्की खान, मोनिउद्दीन अहमद तिवाड़ी, रिजवान खान, मोहम्मद नाजिम, फरमूद सलमानी आदि मौजूद रहे।
इधर, गरुड़ में सुनहरी मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। मौलाना शेर अली ने नमाज अदा करवाई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दी और घरों में बने पकवानों का आदान-प्रदान किया। इस मौके पर दिलावर खान, कादर खान, सोनू खान, रहमत खान, जावेद सिद्दीकी, मुर्शिल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।